पनागर: सतना इलाज कराने गए ड्राइवर का कुबोटा ट्रैक्टर प्लाट से चोरी
पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने ड्राइवर मुकेश कुमार पटेल के उस भरोसे पर डाका डाल दिया जो वह अपनी मेहनत की कमाई से खरीदे गए कुबोटा पावरटेक ट्रैक्टर (एमपी 20 जेड सी 7211) पर करता था। मुकेश अपनी पत्नी के इलाज के लिए सतना जाने से पहले 10 अगस्त की शाम ट्रैक्टर को ट्राली समेत अपने प्लाट के बाहर राजेंद्र स