किशनगंज: कछियाथाना में विज्ञान मेला एवं गणित-विज्ञान क्विज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में एक दिवसीय विज्ञान मेला एवं गणित-विज्ञान क्विज का आयोजन हुआ। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भरत कुमार मेहता एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। मां सरस्वती पूजन व राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।