अनूपपुर: कलेक्टर समेत अधिकारियों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी एवं अपर कलेक्टर बलवीर रमन ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए जिलेवासियों से देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाने की अपील की।