सिरसागंज: सिरसागंज थाना पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस ने विवेचना निस्तारण की कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विमल कुमार पुत्र ओमकार, निवासी गढ़ैया भदौल थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।