*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाज सेवा एवं नशामुक्ति पर प्रेरणादायक व्याख्यान आयोजित*
इंदौर, 9 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय किला भवन इंदौर में प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी. पी. बैरागी के मार्गदर्शन, नोडल अधिकारी डॉ. वनश्री गोडबोले के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज एक प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में समाज सेवा, मानवीय मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव ने अतिथि का परिचय एवं आशीर्वचन देते हुए कहा कि समाज सेवा प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। हमें जरूरतमंदों की सहायता करते हुए अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती ज्योति प्रतीक श्रीवास्तव ने छात्राओं को समाज सेवा के महत्व तथा नशामुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर संबोधित किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि समाज सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की सशक्त अभिव्यक्ति है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, सकारात्मक गतिविधियों तथा रचनात्मक कार्यों की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने और समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की IQAC प्रभारी प्रो. मनीषा जोशी तथा समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. संध्या दावरे ने किया। तकनीकी सहयोग श्री महेश विश्वकर्मा द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम ने छात्राओं को समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा नशामुक्त और जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
#SevaSankalpAbhiyan #NashaMuktBharat #JansamparkMP #indore #इंदौर
1 views | Indore, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026