धनौरा: गजरौला पुलिस ने जान से मारने की धमकी व फायरिंग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
गजरौला। जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गजरौला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार सुनपुरा खुर्द निवासी शाहद अली पुत्र नौशाद (27) के खिलाफ 22 सितंबर को पखरौला निवासी मोहम्मद राशिद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।