मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा प्रखंड में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।
उन्होंने सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का अखंड भारत का सपना आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देता है।
बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए पूरे राज्य में उद्योगों की स्थापना पर तेजी से काम हो रहा है।
परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिहार में 100 से अधिक नए बस स्टैंड बनाए जाएंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत जिला अस्पतालों में 36 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधाएं उपलब्ध होने की बात कही गई।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना उचित कारण मरीजों को रेफर करने वाले चिकित्सकों की जवाबदेही तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह, उद्योग मंत्री सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
मौके पर जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल समेत अन्य वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Khaira, Jamui | Aug 16, 2026