शाहजहांपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, दो की मौत और एक घायल; एसपी सिटी ने दी घटना की जानकारी
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के जमौर में बुधवार देर रात कांवड़ यात्रा के दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय बालक समेत तीन कांवड़िए घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उपचार के दौरान दो कांवड़ियों की मौत हो गई। एक घायल का इलाज चल रहा है।एसपी सिटी ने घटना की जानकारी देते