कैराना: जगनपुर स्थित संविलियन विद्यालय से दो पंखे चोरी, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Kairana, Shamli | Sep 28, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जगनपुर स्थित संविलियन विद्यालय में चोरी की घटना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में लगे दो पंखों को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। विद्यालय का स्टाफ जब विद्यालय में पहुंचा, तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।