करनैलगंज: सोनादासी पुरवा के 50 परिवार अंधेरे में, बिजली विभाग पर भेदभाव का आरोप
गोंडा जिले के करनैलगंज कस्बे के मोहल्ला सोनादासी पुरवा में 50 परिवार पिछले 4 दिनों से बिजली गुल होने के कारण अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। बच्चों को मोमबत्ती में पढ़ना पड़ रहा है। मोहल्ले वालों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आए और पुलिस बुलाकर धमकाया।