बारात की खुशी में मचा हड़कंप, पटाखे की चिंगारी से धू-धू कर जली कार
राजस्थान के डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव घोसिंगा में शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरियाणा के धुनेला-सोहना क्षेत्र से आई बारात में कुछ बाराती कार की छत पर खड़े होकर पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा कार के अंदर जा गिरा, जिससे देखते ही देखते गाड़ी में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
#DeegNews #RajasthanNews #WeddingNews
#FireIncident #BreakingNews
Raipur, Raipur | Aug 18, 2026