डिंडौरी: वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
डिंडौरी के रानी अवंती बाई चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती पर उनकी प्रतिमा पर रविवार शाम 4:00 बजे माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। दरअसल भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर उनके अदम्य साहस शौर्य और त्याग को याद करते हुए नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित किया।