घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके ने कार्यालय में तिरंगा फहराया, सलामी दी; 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने की अपील
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने अपने विधायक कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही, जहां सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया।