घाघरा: देवाकी बाबा धाम समेत कई शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Ghaghra, Gumla | Aug 10, 2026 देवाकी बाबा धाम समेत क्षेत्र के कई शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के जिला गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के दर्शन एवं पूजन के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव को जल, बेलपत्र, फूल, धतूरा आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।