कायमगंज: गांव चकरपट्टी में महिला से मारपीट, बेटी को भी पीटा, पुरानी रंजिश में घर में घुसकर किया हमला, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
नवाबगंज के चकरपट्टी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रामादेवी पत्नी राजू ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। रामादेवी ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश के कारण उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटा।