फरीदाबाद (खबर) स्कूल में घुसकर महिला शिक्षिका संध्या की चाकू गोदकर ह*त्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी अमित ने कहा कि संध्या पिछले दो साल से उसके साथ रिलेशनशिप में थी। संध्या कुछ महीने पहले उसके साथ चली गई थी और करीब सात दिन तक उसके साथ रही। बाद में पति का फोन आने पर वह वापस लौट गई। अमित ने बताया कि जब उसने संध्या को रोकने की कोशिश की तो उसने वापस जाने की बात कही थी। इसके बाद करीब डेढ़ महीने से उसने उससे बातचीत बंद कर दी थी। उसने संध्या को लौटने के लिए कहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसी वजह से उसने उसकी ह*त्या कर दी।
#हरियाणा #फरीदाबाद #फरीदाबादपुलिस #फिरोजपुरकलां #महिलाशिक्षिका सिकरौना सरस्वतीसीनियरसेकेंडरीस्कूल दूधिया डबुआकालोनी कोट
Haryana Faridabad FaridabadPolice FirozpurKalan Sikrouna SaraswatiSeniorSecondarySchool Dudhiya DabuaColony Kot femaleteacher
खबर जड़ से KHABAR JAD SE
Faridabad Police Department