सरीला: जरिया चंडौत मार्ग पर पुलिस ने 25 क्वार्टर देसी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के जरिया चंडौत मार्ग पर जरिया थाना की पुलिस टीम ने अत्यधिक मात्रा में 25 क्वार्टर देसी शराब के साथ जरिया थाना एवं जरिया क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव के निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।