सिंघेश्वर: दूसरी सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, रात 1 बजे ही खुले मंदिर के पट
श्रावण की दूसरी सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के पट निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले रात एक बजे ही खोल दिए गए। भोग-आरती के बाद सरकारी पूजा हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। चारों ओर हर-हर महादेव का जयकारा गुंज उठा