हरदा: हरदा बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, कांग्रेस ने काम रुकवाया; जांच के निर्देश
Harda, Harda | Oct 1, 2026 हरदा। शहर के बस स्टैंड में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री और निर्माण मानकों की अनदेखी किए जाने की शिकायत के बाद कांग्रेस पार्षदों और नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने मौके पर पहुंचकर नगर पालिका सीएमओ और इंजीनियर के साथ निरीक्षण किया।