नगरी: सावन के पहले सोमवार को आधामांझी महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़
धमतरी जिले के बोरई इलाके में स्थित आधामांझी महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां के दो शिवलिंग और पुजारी की निष्ठा इसे आस्था का प्रमुख केंद्र बनाती है। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।