नगीना: नगीना के मौला काजी सराय के युवक की मेरठ में सड़क दुर्घटना में मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
Nagina, Bijnor | Sep 30, 2026 बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नगीना के मोहल्ला काजी सराय निवासी कपिल अहमद कार से दिल्ली जा रहे थे।मेरठ में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। शव उनके घर नगीना पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ो की संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।