लालगंज: पतुलकी गांव के सामने हाईवे पर ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, घायल चालक व सवार को भेजा अस्पताल
लालगंज के पतुलकी गांव के सामने मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर बुधवार गुरुवार की रात करीब 2:00 बजे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक से पास लेते समय अनियंत्रित होकर टकरा गया। इस हादसे में चालक सहित सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीआरबी 112 की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 1033 से दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। आगे चल रही ट्रक मौके से भाग निकला।