चूरू: ई मित्र संचालक पर हमले के बाद अस्पताल पहुंचे तारानगर विधायक, कहा- भ्रष्टाचार उजागर करने पर सीताराम को बनाया गया निशाना
Churu, Churu | Aug 13, 2026 तारानगर क्षेत्र के अलायला गांव में ई-मित्र संचालक सीताराम प्रजापत पर हुए जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचे और घायल सीताराम से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।