अनूपपुर: चचाई पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, उप सरपंच पर भी हुई कार्रवाई
चचाई थाना पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने वाले 21 वर्षीय आरोपी पंकज प्रजापति और नाबालिग से छेड़छाड़ व धमकी देने के आरोप में गांव के वर्तमान उप सरपंच घनश्याम महरा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग की दस्तयाबी के बाद न्यायालय में कराए गए कथन के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।