जगदलपुर: ATM कार्ड बदलकर 1.05 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जगदलपुर में वारदात के बाद हरियाणा-ओडिशा में छिपते रहे आरोपी
ATM बूथ में कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रकम निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को बस्तर पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फरवरी में बोधघाट चौक स्थित ATM में एक युवक का कार्ड बदलकर उसके खाते से 1.05 लाख रुपए निकाल लिए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद हरियाणा और ओडिशा में ठिकाने बदलते रहे।