गुरारू: गुरारू में एनसीसी और स्कूली छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा बाजार
Guraru, Gaya | Aug 12, 2026 बिहार बटालियन एनसीसी और सर्वोदय विद्या मंदिर हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गुरारू में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के नारों के साथ निकली इस यात्रा में एनसीसी कैडेट्स सहित विभिन्न सरकारी विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।यात्रा सर्वोदय विद्या मंदिर हाई स्कूल के मैदान से शुरू होकर गुरारू बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरा।