चक्रधरपुर: होयोहातु पंचायत के 6 गांवों में 12 दिनों से अंधेरा छाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का घेराव किया
चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत होयोहातु पंचायत में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैl माईलपीड़, कामेगाड़ा, चिंतपीड़ और बांडीजाहिर सहित लगभग आधा दर्जन गांवों में पिछले 10 से 12 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद हैl लगातार छाए अंधेरे से परेशान ग्रामीणों के सब्र का बांध आखिरकार शनिवार को टूट गयाl