ऊंचाहार: जगतपुर में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, छात्रों से किया संवाद
तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में देशभक्ति का जज्बा कायम रखा जा रहा है,ऊँचाहार क्षेत्र के जगतपुर में बुधवार की शाम, क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसकी शुरुआत रामलीला मैदान से की गई और समापन पंडित जालिपा प्रसाद विद्यालय में किया गया।इस दौरान मंत्री ने छात्रों से संवाद स्थापित किया।