कटनी ग्रामीण: ग्राम बिछिया में महिलाओं ने बरसते पानी में हरियाली यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ग्राम बिछिया में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सेक्टर हीरापुर-कौड़िया अंतर्गत नवांकुर संस्था साध्वी जनकल्याण समिति द्वारा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा निकाली गई। बरसते पानी के बीच महिलाओं ने सिर पर कलश और हाथों में पौधे लेकर गांव का भ्रमण किया और पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।