चक्रधरपुर: दुर्गा पूजा से पहले शहर में चलेगा विशेष सफाई अभियान, 600 सड़क बत्तियां लगीं
चक्रधरपुर नगर परिषद सभागार में बुधवार को अध्यक्ष सनी उरांव की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुईl बैठक में उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, सभी वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में शहर की स्वच्छता, दुर्गा पूजा की तैयारी, स्ट्रीट लाइट, राजस्व संग्रहण और डोर-टू-डोर कचरा उठाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा किया गयाl