बड़वारा: बिलायत कलां में बापू हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
Badwara, Katni | Aug 14, 2026 हर घर तिरंगा' अभियान के तहत ग्राम बिलायत कलां में बापू हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ गांव के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया।