“आज छुट्टी है” — फिर से एक नई शुरुआत
वर्ष 2024 में City Focus News ने “आज छुट्टी है” कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके कई एपिसोड भी प्रसारित किए गए, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण यह कार्यक्रम ज्यादा दिनों तक जारी नहीं रह सका। उस समय हमें एक टीम की जरूरत थी, आर्थिक संसाधनों की जरूरत थी, लेकिन दोनों ही चीजें पर्याप्त नहीं थीं।
अब समय बदला है। हम थोड़ा और परिपक्व हुए हैं, कुछ लोग हमारी टीम के साथ जुड़े हैं और टीम के साथी इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। इसलिए “आज छुट्टी है” को एक बार फिर नए तरीके से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में हर सप्ताह अपने-अपने क्षेत्र के तीन विशेषज्ञ आपसे रूबरू होंगे—एक फिजिशियन डॉक्टर, एक गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर और एक लॉयर।
डॉक्टर स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी देंगे—बीमारियों से बचाव, बेहतर स्वास्थ्य, फिटनेस और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बात होगी। वहीं लॉयर कानून से जुड़ी जानकारी देंगे और BNS की धाराओं को एक-एक करके आसान भाषा में समझाने का प्रयास करेंगे, ताकि आम लोग अपने अधिकारों और कानून को बेहतर तरीके से समझ सकें।
2024 में शुरुआत हुई थी, इस बार कोशिश है कि इसे लगातार आगे बढ़ाया जाए।
टीम तैयार है, इरादा मजबूत है—अब जरूरत है आपके साथ और आपके सपोर्ट की।
“आज छुट्टी है” — छुट्टी के दिन होगी काम की बात।
जल्द ही, सिर्फ City Focus News पर।
Purnea East, Purnia | Oct 1, 2026