त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसे का LIVE वीडियो सामने आया है… महज 22 सेकेंड में तेज रफ्तार कार सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहाड़ी सड़क पर दौड़ती कार अचानक अनियंत्रित होती है, सड़क किनारे लगे पोल से टकराती है और देखते ही देखते गहरी खाई में समा जाती है। कार के अंदर लगे कैमरे में कैद हुई चीख-पुकार हादसे की भयावहता बयां कर रही है।
हादसा 2 अक्टूबर को देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में चिल्लाड़ के पास हुआ। सूचना पर पहुंची SDRF और पुलिस टीम ने करीब 100 मीटर नीचे खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में 39 वर्षीय दुर्गेश चौधरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि 27 वर्षीय सुनील मंडल और देहरादून निवासी ऋषभ घायल हुए। दोनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया।
अब हादसे का यह 22 सेकेंड का LIVE वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है… और एक बार फिर पहाड़ की घुमावदार सड़कों पर जरा सी चूक के जानलेवा अंजाम की तस्वीर सामने आई है।
#Tyuni #TyuniAccident #Dehradun #Uttarakhand #RoadAccident #AccidentVideo #LiveVideo #ViralVideo #BreakingNews #UttarakhandNews #DehradunNews #SDRF #RoadSafety #PahadiRoad #CitySpecialNews