सारठ: डिंडाकोली निवासी ने अपने मंझले भाई व उसके पुत्र पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
डिंडाकोली निवासी सुबोध चक्रवर्ती ने मंझले भाई व उनके पुत्र पर अनावश्यक जमीन विवाद करके गाली-गलौज व खून खराबा के लिए उतारू होने का आरोप लगाया है। बुधवार दोपहर 12 बजे थाने में दिए आवेदन में पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए दोषी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करके दोषी पर समुचित कार्रवाई करने की बात कह रही है।