केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मिले रवी टम्टा, भारत में पर्सनल स्काई मोबिलिटी के भविष्य की दिशा में HAPIDA SKYNEX की पहल
नई दिल्ली। HAPIDA Sky Private Limited के संस्थापक एवं CEO रवि तम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात कर HAPIDA SKYNEX का विजन प्रस्तुत किया। इस दौरान भारत में Personal Sky Mobility के भविष्य और परियोजना के लिए आवश्यक DGCA अनुमोदन, परीक्षण, सुरक्षा मानकों एवं प्रमाणन प्रक्रिया पर चर्चा हुई।
रवि तम्टा के अनुसार, केंद्रीय मंत्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया और प्रोत्साहन से टीम उत्साहित है। उन्होंने कहा कि अब कंपनी आवश्यक नियामकीय एवं प्रमाणन प्रक्रियाओं को पूरा कर HAPIDA SKYNEX को अगले चरण तक ले जाने पर काम करेगी।
उन्होंने कहा,“हम केवल एक उड़ने वाला वाहन नहीं बना रहे हैं, बल्कि भारत से दुनिया के लिए Personal Sky Mobility का भविष्य तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं।”
#HAPIDASKYNEX #PersonalSkyMobility #IndianInnovation #MakeInIndia #DGCA #aviationphotography #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Aug 18, 2026