रायडीह: घर में बिजली ठीक करते समय 33 वर्षीय कृष्णा सिंह की करंट लगने से मौत
Raidih, Gumla | Aug 13, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के जमगई केराकोना गांव में गुरुवार सुबह घर की बिजली ठीक करने के दौरान करंट लगने से 33 वर्षीय कृष्णा सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर के लाइट बोर्ड में बिजली नहीं आ रही थी। कृष्णा सिंह स्वयं बिजली की खराबी ठीक करने लगे।