सतना,निर्माणाधीन सोहावल बाईपास के पास जानलेवा गड्ढे, राहगीर परेशान
सतना। निर्माणाधीन सोहावल बाईपास के पास सड़क पर जगह-जगह बने बड़े और जानलेवा गड्ढों से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से सड़क की स्थिति और खतरनाक हो गई है। आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी हुई है और आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।