सदर: लोहता में तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग और नाबालिग को रौंदा, सड़क पर चिपका शव, चालक ट्रक लेकर हुआ फरार
Sadar, Varanasi | Sep 26, 2026 वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में उसे समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग और एक नाबालिक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त किया। जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।