अरवल: समाहरणालय परिसर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, राष्ट्रपिता को किया नमन
Arwal, Arwal | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाहरणालय परिसर, अरवल स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती नवजोत सिमी ने माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान सहित जिले के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।