मोकामा: मोकामा में जलजमाव के विरोध में लोगों ने सड़क पर की धान की रोपाई, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
Mokameh, Patna | Aug 7, 2026 मोकामा नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 और 2 स्थित पाठागाछी रोड पर जलजमाव की समस्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को सड़क पर प्रतीकात्मक रूप से धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने लगभग 4 बजे बताया कि जलभराव के कारण बच्चों के स्कूल जाने, बुजुर्गों के आवागमन और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी हो रही है। वहीं आने जाने के लिए बांस की चचरी बनाई।