कुंडा: हथिगवां के सुआनारी के पास मारपीट में घायल युवक की मौत, भदरी रेलवे क्रासिंग से दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हथिगवां थाना क्षेत्र के सुआनारी के पास कार से ओवरटेक कर शिवनाथ यादव को रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया था, जिनकी प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम 5 बजे मुख्य आरोपी वीरेन्द्र कुमार यादव और जितेन्द्र यादव को घटना में प्रयुक्त डंडों और स्कॉर्पियो वाहन के साथ भदरी रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार कर लिया है।