बिछिया: अंजनिया शराब दुकान से गांवों की ओर बाइक पर शराब ले जाने का वीडियो वायरल, जांच की मांग उठी
अंजनिया की शराब दुकान से गांव-गांव शराब पहुंचाए जाने का एक वीडियो सामने आया है। मामला ग्राम पंचायत अंजनिया में स्थित देसी, विदेशी और कंपोजिट शराब दुकान से जुड़ा बताया जा रहा है। 12 अगस्त, बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे सामने आए इस वीडियो में दो युवक एक बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पब्लिक एप इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है l