सहसवान: सहसवान तहसील में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील परिसर में एसडीएम गौरव आर्या ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुये सन्देश दिया है।