पेण्ड्रा रोड गौरेला: एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन गौरेला में लर्निंग लाइसेंस के लिए आयोजित कैंप का 57 लोगों ने उठाया लाभ
एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई।