बिक्रमगंज: बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरूना गांव में नशे में युवक ने देसी पिस्टल से की फायरिंग, घर से किया गया गिरफ्तार
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरूना गांव में शुक्रवार को नशे में धुत एक युवक द्वारा देसी पिस्टल से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शोभित राय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि बरूना निवासी अमरजीत राय ने शिकायत दर्ज कराई है।