सिरसागंज: तहसील सभागार में समाधान दिवस, डीएम-एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
जनपद फिरोजाबाद की तहसील सिरसागंज में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी फिरोजाबाद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए।