गड़हनी: दुर्गा पूजा को लेकर गड़हनी पुलिस पिकेट पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शनिवार शाम 5 बजे गड़हनी पुलिस पिकेट पर शान्ति समिति का बैठक की गई। बैठक पोरो डीएसपी कन्हैया कुमार और चरपोखरी थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के नेतृत्व में की गई। बैठक में डीएसपी ने पूजा समिति सदस्यों से पूजा में अफवाह से बचने और अप्रिय घटना की तत्काल सूचना देने को कहा गया