कमाल है साहब! अमरोहा में ऐसी "स्पेनिश टेक्नोलॉजी" आई है कि सड़क बनाने के 48 घंटे में ही हाथ से पापड़ की तरह उखड़ रही है। 🤦♂️
मामला अमरोहा जिले की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के झुरेरी गांव का है, बताया जा रहा हैं जहां दो दिन पहले ही लाखों की लागत से एक नई सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण के महज 48 घंटे के भीतर ही इस 'हाई-टेक' सड़क की जो दुर्दशा हुई, उसने ग्रामीणों को हतप्रभ कर दिया। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि सड़क हाथों से ही पपड़ी की तरह उखड़ रही है।
न डामर की पकड़ है, न गिट्टी का ठिकाना। ग्रामीणों ने जब हाथों से ही सड़क को उखाड़कर वीडियो बनाया, तब जाकर इस "हाई-टेक विकास" की पोल खुली। इलाके के जनप्रतिनिधि और विधायक जी मंचों से 'समूचे विकास' के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन क्या यही विकास की ज़मीनी सच्चाई है?
#Amroha #CorruptUP #UPNews #Hasanpur #RoadCorruption #CorruptionExposed #YogiAdityanath #UPPolitics
Amroha, Amroha | Oct 4, 2026