Public App Logo
रानीताल (भंगवार) में तेजधार हथियार के साथ युवक पकड़ा गया, इलाके में बढ़ी दहशत: ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील #हिमाचल #मेंटोर #कांगड़ा 📍रानीताल (भंगवार), कांगड़ा रानीताल के भंगवार गांव में एक युवक को तेजधार हथियार के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। हाल ही में दौलतपुर, जलाड़ी और कुलथी क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातें सामने आने के बाद ग्रामीण पहले से ही सतर्क थे। इसी बीच एक संदिग्ध युवक के पास से तेजधार हथियार मिलने से लोगों में डर और बढ़ गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और सतर्क रहें। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और आगे की जांच की जा रही है। - Himachal Pradesh News