कटरा: बिसौथा गांव में घर में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के बिसौथा गांव में शनिवार शाम करीब 4 बजे में एक महिला की संदिग्ध हालत में शव बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके घर में पड़े शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को पहुंचते ही परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए।